Shalin Bhanot का टूटा Bigg Boss 16 Winner बनने का सपना, जीत के इतने करीब आकर हुए शो से बाहर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 07:21 PM IST

Bigg Boss 16 Finale Shalin Bhanot Evicted from the Show: सलमान खान दो हफ्ते के ब्रेक के बाद 'बिग बॉस 16' में लौट रहे हैं। ग्रैंड फिनाले पर वही अनाउंस करेंगे कि कौन विनर बनेगा और कौन रनर-अप रहेगा। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका चाहर चौधरी भारी मार्जिन से आगे चल रही हैं।

Shalin Bhanot Evicted from Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 खत्म होने वाला है और इसी के साथ रविवार 12 फरवरी को दर्शकों के सामने इसका विनर होगा। जैसे-जैसे फिनाले का समय नजदीक आ रहा है फैंस में विनर को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच रही है। रात 12 बजे विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा। करीब 19 हफ्ते पहले Bigg Boss 16 की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी और अब घर में सिर्फ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ये कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम हैं। फिलहाल वोटिंग लाइन्स चालू है, लेकिन अब फैंस को ये जानकर झटका लगने वाला है कि उनका पसंदीदा एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया।

shalin bhanot bigg boss 16

जी हां, खबर आ रही है कि बिग बॉस-16 में इतना लंबा सफर तय करने के बाद अब शालीन भनोट को बाहर होना पड़ा है। जीत के इतने करीब आकर टॉप-5 में से शालीन ही हैं जो सबसे पहले आउट होंगे। इसी के साथ उनका बिग बॉस-16 विनर बनने का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। बिग बॉस के सूत्रों के मुताबिक टॉप-4 में शालीन नहीं होने वाले हैं। वो बिग बॉस फिनाले की रात बाहर का रास्ता देखेंगे और इसी के साथ मेकर्स ने विनिंग अमाउंट भी बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस-16 विनर को 31 लाख प्राइज मनी दी जाएगी।

End of Feed