
Bigg Boss 16 Finale Winner Live updates: MC Stan ने शिव ठाकरे को पछाड़कर जीता विनर का टाइटल, झूम उठे फैंस
Bigg Boss 16 Finale Winner LIVE, BB 16 Winner Name, Bigg Boss Season 16 Finalist Live updates: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 का फिनाले एपिसोड कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। इस दिन का इंतजार बिग बॉस 16 के दर्शक लम्बे वक्त से कर रहे थे। आज सलमान खान बिग बॉस 16 के विनर का ऐलान करेंगे और महीनों से चली आ रही प्रतियोगियों के बीच की लड़ाई खत्म होगी। बिग बॉस 16 के फिनाले एपिसोड में शालीन भनोत, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे ने जगह बनाई है। इन पांचों प्रतियोगियों को दर्शक लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका पसंदीदा प्रतियोगी शो की ट्रॉफी उठाए और विनर बने। हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन वोटिंग ट्र्रेंड्स में आगे चल रहे हैं। वोटिंग ट्रेंड्स को देखकर माना जा रहा है कि ये तीनों ही टॉप 3 में जगह बनाएंगे।