BB 16: Shalin Bhanot-Tina Datta हुए अलग, दोनों के फैन्स का मेकर्स पर फूट पड़ा गुस्सा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 11:38 AM IST

BB 16 Fame shalin bhanot and tina datta end their equation: टीना दत्ता और शालीन भनोट के लव एंगल को खत्म हो गया है!! फैन्स का कहना है कि शालीन और टीना, निमृत कौर अहलूवालिया और सुंबुल तौकीर खान की तुलना में ज्यादा एक्टिव कंटेस्टेंट हैं। दोनों ने शो में बहुत कंटेट दिया है और इसीलिए ये टॉप-5 में रहने चाहिए।

shalin bhanot and tina datta end their equation: बिग बॉस 16 में अब एक लव स्टोरी का अंत हो गया है। शो के मेकर्स ने इस वीकेंड का वार पर टीना दत्ता और शालीन भनोट के लव एंगल को खत्म कर दिया है। जैसा कि हम जानते हैं शो में पत्रकार दिबांग और संदीप सिकंद बतौर गेस्ट के रूप में आए। ऐसे में दोनों शालीन और टीना को उनके प्रेम एंगल के लिए ट्रैश किया और दोनों ने इस रिश्ते को नकली करार दिया। इस दौरान टीना दत्ता ने कहा कि उन्होंने शालीन को कुछ हफ्तों से दूर रहने के लिए कहा था। दोनों ने यह भी संकेत दिया कि टीना दत्ता ही थीं, जिन्होंने शालीन भनोट का नेतृत्व किया। जब शालीन उनके करीब आए तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

shalin bhanot and tina datta end friendship

shalin bhanot and tina datta end friendship

बिग बॉस में सलमान खान ने टीना और शालीन से कहा कि उन्हें हर किसी को सब कुछ समझाने की जरूरत नहीं है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि शालीन भनोट के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके लिए टीना दत्ता ही जिम्मेदार हैं। सेगमेंट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और शालीन के बीच अनबन हो गई थी। वे अब एक दूसरे से दूर रहने को राजी हो गए हैं। हालांकि संदीप सिकंद ने टीना दत्ता से जो कहा वह उनके फैन्स को पसंद नहीं आया है।

End of Feed