Shaheer Sheikh ने खुद को बताया भारतीय सेना का कर्जदार, जम्मू में हुए हमले में फंसी थीं एक्टर की मम्मी और बहन

Shaheer Sheikh Calls Himself Indebted To Indian Armed Force: टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में शहीर शेख ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने खुद को भारतीय सेना का कर्जदार कहा।

Shaheer Sheikh Calls Himself Indebted To Indian Armed Force: टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शहीर शेख ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। आखिरी बार उन्हें 'दो पत्ती' मूवी में देखा गया था, जहां उन्होंने कृति खरबंदा के साथ मुख्य भूमिका अदा की। लेकिन हाल ही में शहीर शेख अपनी एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर खुद को भारतीय सेना का कर्जदार बताया है। शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने लंबी-चौड़ी पोस्ट में ये भी बयां किया कि हमले के दौरान उनकी मम्मी और बहन जम्मू में ही थीं और उन्हें वहां फंसा देख एक्टर की नींदें उड़ गई थीं।

शहीर शेख ने खुद को बताया भारतीय सेना का कर्जदार

शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय सेना का आभार जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "अपने सेनाबलों का कर्जदार हूं। मेरी मां और मेरी बहन जम्मू में हैं और उन हमलों ने हमारी रात की नीदें उड़ा दी थीं। लेकिन जिस बहादुरी और स्पष्टता के साथ हमारे सेनाबलों ने जवाबी कार्रवाई दी है, वो तारीफ के लायक है। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि हमारे जवानों के परिवार किस चीज से गुजरे होंगे, जब उनके खुद के लोग इस मौके पर आगे थे। सैनिकों और उनके परिवार के लिए हैट्स ऑफ।"

End of Feed