Oh Humnava Tum Dena Saath Mera: टीवी इंडस्ट्री में अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को टक्कर देने के लिए शब्बीर अहलूवालिया (Shabbir Ahluwalia) और सृति झा (Sriti Jha) की जोड़ी ने धमाकेदार एंट्री की। कुछ समय पहले ही उनका नया सीरियल ''ओ हमनमा तुम देने साथ मेरा'' (Oh Humnava Tum Dena Saath Mera) का ऐलान हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली थी। फैंस इस शो का इंतजार कर रहे थे और फाइनली ये शो टीवी पर आ गया है। शब्बीर और सृति का सीरियल ''ओ हमनमा तुम देने साथ मेरा'' टीवी पर ऑन एयर हो गया है, जिसे फैंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन के प्यार में Jennifer Winget? तलाक के 12 साल बाद करेंगी दूसरी शादी; एक्ट्रेस के एक कमेंट से मचा हल्ला)
shabbir ahluwalia sriti jha O Humnava tum dena saath mera (Instagram- photo credit)
क्या है सीरियल की कहानी
टीवी सीरिल ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा' में सृति झा अपराजिता के रोल में नजर आ रही हैं, जो बहुत ही सिंपल सी लड़की है और अपने परिवार की जान है। उसके लिए फैशन और क्लास नहीं बल्कि परिवार मायने रखता है। अपराजिता ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ देख लिया है। दूसरी तरफ शब्बीर अहलूवालिया रक्षित के मुख्य भूमिका में हैं। इस कहानी में रक्षित भी अपने पास्ट में काफी कुछ देख चुका है और अब दोनों तनाह है। इस कहानी में दोनों को अपने दर्द से उबरते हुए, सेकंड चांस देते हुए और सुकून की तलाश करते हुए देखा जाएगा। दोनों अपने पास्ट को पीछे छोड़कर एक-दूसरे में सहारा ढूंढते हुए दिखाई देंगे, लेकिन इसमें भी बहुत सारे टर्न और ट्विस्ट आने वाले हैं। ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)मेकर्स ने बड़े लेवल पर शुरू किया सीरियल
बता दें कि इस सीरियल की लॉन्चिंग पर मेकर्स ने काफी कुछ किया है। बीते दिन यानी 20 अप्रैल को शो का पहला एपिसोड ऑन एयर हुआ। इसी दौरान मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें शब्बीर और सृति ने अलग अलग एंट्री ली। दोनों ही अपने किरदार में आए थे। मजेदार बात ये है कि स्टेज पर भी दोनों बतौर जोड़ी में साथ नहीं बैठे। इस दौरान सृति और शब्बीर के बीच एक आर्टिफिशियल दीवार थी और फैंस से कहा गया है कि दोनों को साथ देखने के लिए सीरियल जरूर देखें।पहले एपिसोड ने जीता फैंस का दिलशो का पहला एपिसोड आ गया है और इस पर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। सीरियल को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सृति की सिप्लिसिटी ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, शब्बीर का अंदाज हमेशा की तरह अमेजिंग लगा।
