Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अरमान और अभिरा की बेटी मायरा जेल में बंद है। इस पर मेहर की हत्या का आरोप है, लेकिन अभिरा अपनी बेटी को बाहर निकालने में लगी है। हालांकि, अभिरा मायरा को बाहर नहीं निकाल पाई, इस वजह से विद्या की नफरत उसे झेलनी पड़ी। अब लेटेस्ट एपिसोड में मायरा की कड़वी बातें सुनकर अरमान की अकड़ ठिकाने आ जाएगी। दूसरी तरफ दादी सा भी विद्या की सारी हेकड़ी निकाल देगी।
मायरा रिमांड होम में है और अभिरा पूरी रात उसी रिमांड होम के बाहर निकाल देगी। अभिरा खुद को दोषी मान रही है और इसी वजह से वह मायरा को नहीं छोड़ती। तब वह वहां पर कृष्ण और सुदामा की कहानी एक बाबा से सुनती है, जिससे उसे पता चलता है कि कोशिश हमेशा करते रहना चाहिए।
मुक्ति अभिरा को तलाश करते हुए रिमांड होम के बाहर तक पहुंच जाएगी। वह वहां से अभिरा को घर चलने के लिए कहेगी। इस मौके पर मुक्ति अभिरा को समझाएगी कि उसे ठीक होकर फिर से मायरा के केस पर लगना है। हालांकि, अभिरा इन बातों से शांत नहीं होगी।
पोद्दार परिवार मंदिर में मायरा के नाम की पूजा करवाता है लेकिन वहां पर दिशा की बुआ रस्मों के नाम पर तमाशा करती है। तब आर्यन आगे आता है और दिशा की बुआ को झटका देते हुए बताता है कि वह अक्षय तृतीया की रस्म के लिए गहने लाया है, लेकिन वह गहने अपनी मां और सास के लिए लाया है। वह दिशा की बुआ को भी गहने देता है।
शो में दिखाया जाएगा कि अब अरमान के आगे अभिरा गिड़गिड़ाएगी। अभिरा मान लेगी कि वो मायरा को जेल से बाहर नहीं निकाल पाएगी। इसी वजह से वह अरमान को मायरा का केस लड़ने के लिए कहेगी। इस मौके पर वह पेपर्स तक अरमान को दे देगी और अरमान भी ले लेगा।
अरमान अभिरा से पेपर्स लेकर सीधा रिमांड होम पहुंच जाता है लेकिन यहां पर मायरा की कड़वी बातें सुन लेता है। मायरा अपनी साथी को बताती है कि वह अपनी मां से गुस्सा नहीं है और ना ही कभी होगी। उसकी मां ने ही उसका विश्वास किया था। तब वह ये भी कहती है कि उसके पापा अरमान ने ेक बार में विश्वास नहीं किया था। ये बातें सुनकर अरमान हैरान रह जाता है।
दूसरी तरफ अभिरा मंदिर में खुद को कोसने में लगी होगी। मंदिर में अकेले अभिरा खूब रोएगी। वह सारी चीजों के लिए खुद को जिम्मेदार बताएगी। इस मौके पर वह खुद को एक बुरी मां भी कहेगी, जो अपनी बेटी मायरा को रिमांड होम से बाहर नहीं निकाल पा रही है।
शो के आखिर में दादी सा अरमान को आइना दिखाएगी। दादी सा उसे समझाएगी कि अगर वो मायरा का केस लड़ लेता है तो वह एक मां को हरा देगा। इस मौके पर पर उसे ये भी समझाती है कि कैसे अरमान जल्दबाजी में बिना कुछ सोचे हमेशा फैसले लेता है और हर बार पछताता है।