senjuti das quits indian idol 13 before finale: 'इंडियन आइडल-13' कम वक्त में ही दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी का शो इंडियन आइडल पहले दिन से चर्चाओं में रहा है। अब 'इंडियन आइडल-13' अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इसके टॉप 10 कंटेस्टेंट्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बीच शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, 'इंडियन आइडल 13' के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में से एक सेंजुती दास ने अचानक शो को छोड़ने का फैसला लिया है, जिसे सुनकर जजेस सहित सभी फैन्स को बड़ा झटका लगा है।
आखिर क्यों सेंजुता दास ने छोड़ा इंडियन आइडल 13
'इंडियन आइडल 13' के एपिसोड में सेंजुती दास ने शो को बीच में छोड़ने का ऐलान किया है। इसके पीछे सेंजुती का पर्सनल कारण है, जिसे सुनकर सभी काफी हैरान रह गए हैं। दरअसल, सेंजुती के पिता की खराब तबीयत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में एडमिट हैं। सेंजुती ने बताया- 'जब से मैं इंडियन आइडल में आई हूं, तभी से मुझे बहुत सारा प्यार मिला है।लेकिन मेरे पेरेंट्स के लिए जो मेरी ड्यूटी है वह मैं पूरा नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि मैं यहां पर हूं। मेरे पापा का इलाज चल रहा है। आज भी वह कोलकाता के अस्पताल में हैं और मेरी मां उन्हें लेकर गई हैं। उनकी आंखों का इलाज चल रहा है। उन्हें ग्लूकोमा आया है इससे पहले स्ट्रोक आया था। मुझे अभी उनके साथ होना चाहिए, मेरा वहां मौजूद न होना मुझे बहुत खटक रहा है।'
सेंजुती दास ने आगे कहा- 'मेरे घर पर सब कुछ नॉर्मल नहीं है। सबकी घर पर तबीयत खराब चल रही है। मैं अपने पेरेंट्स के साथ नहीं रह पा रही। मेरी मां अकेले सब कुछ कर रही हैं। मैं कैसे बोलूं पर मैं सचमुच यह शो छोड़ना चाहती हूं।' सेंजुती की यह बात सुनकर सभी चौंक गए हैं।
सेंजुती दास को मिलेगी मदद
सेंजुती का यह फैसला सुनकर विशाल डडलानी को काफी शॉक लगा है। इस दौरान विशान ने कहा कि ऐसे स्टेज को छोड़कर जाना जिसकी चाहत पूरी दुनिया करती है मैं समझ सकता हूं कि आप पर कितना प्रेशर होगा। आप मत सोचो कि अकेले हो। आप अपने पेरेंट्स को मुंबई ले आइए। उनकी देखभाल हम करेंगे यहां सब इंतजाम हो जाएगा। आपको थोड़ी भी जरूरत पड़े तो हमें फोन करो। हम मदद करेंगे। अपने पेरेंट्स को तैयार करो मुंबई आने के लिए, मैं टिकट्स का इंतजाम करूंगा। शो में मौजूद सभी लोग विशाल डडलानी के इस फैसले से सहमत दिखे।
