वैशाली ठक्कर ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी, जानिए किससे हुआ था रोका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:14 PM IST

Vaishali Takkar Suicide : एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन की खबर से हर कोई सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके घर में सुसाइड नोट भी मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की खबर से सदमे में हैं दोस्त और फैंस
  • एक्ट्रेस कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं
  • वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी

Vaishali Takkar Suicide : टीवी इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुसराल सिमर (sasural Simar ka) का फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने खुदकुशी (Suicide) कर ली। उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। अभिनेत्री के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में है। वो ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई शोज में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री की आत्महत्या करने की खबर से फैंस और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रही हैं एक्ट्रेस हमारे बीच नहीं है। हालांकि अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

vaishali thakkar (1)

vaishali thakkar

वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद तोड़ दी थी शादी

वैशाली ने सगाई के एक महीने बाद अपनी शादी तोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने सभी को बताया था कि वो अपने मंगेतर डॉक्टर अभिनंदन सिंह हंडल से शादी नहीं करने वाली है। कपल ने जून में अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। 28 अप्रैल 2021 को वैशाली ठक्कर ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोका सेरेमनी की सभी तस्वीरें भी हटा दी थी। एक्ट्रेस ने सगाई एक महीने बाद ही अपनी शादी तोड़ दी थी। उन्होंने इसके पीछे ये कारण दिया था कि कोरोना की वजह से ऐसा कर रही है। एक्ट्रेस ने बताया था कि अभिनंदन और उनकी फैमिली चाहती है कि कुछ समय बाद शादी हो। कोरोना के समय में वैशाली काफी एक्टिव थीं। उस समय उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी।

End of Feed