Sasural Genda Phool Actress Anita Kanwal On Not Getting Work: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अनीता कंवल हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। अनीता कंवल ने अपने करियर में कई हिट मूवीज की हैं, साथ ही वह 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे हिट टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि सालों से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। ऑडिशन के चक्कर में उन्हें इंडस्ट्री में धक्के तक खाने पड़ रहे हैं। अनीता कंवल ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में बताया कि कैसे अब उन्हें खुद पर ही शक होने लगा है। अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने बताया कि वह ये तक बोल पड़ीं कि अब अगर इस दुनिया में उनके लिए कोई काम नहीं है तो वह कामना करती हैं कि भगवान उन्हें अपने पास बुला लें। यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...
'ससुराल गेंदा फूल' एक्ट्रेस अनीता कंवल को नहीं मिल रहा है काम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनीता कंवल (Anita Kanwal) ने दिल का गुबार निकालते हुए कहा कि जब मेरिल स्ट्रीप को 76 वर्ष की उम्र में भी रोल मिल सकते हैं तो उन जैसे कलाकारों को भारत में काम ढूंढने में परेशानी क्यों हो रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे बहुत 'बेकार' महसूस होता है। खुदकुशी तो नहीं कहूंगी लेकिन कई बार मैं भगवान से कामना करती हूं कि अगर मेरे लिए इस दुनिया में कुछ नहीं बचा है तो मुझे अपने पास बुला लो। मैं बगैर किसी उद्देश्य के नहीं रहना चाहती। लेकिन खुदकुशी नहीं, मैं अपनी जिंदगी में बहुत मुश्किल दौर से गुजर चुकी हूं लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा। मैं प्रार्थना करती हूं कि मेरे साथ ऐसा कभी न हो।"
