Sanchita Ugale को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे Ujjwal Sharma? करीबी दोस्त ने खोले राज; चैट भी हुई लीक

Sanchita Ugale Harassed By Co-Star Ujjwal Sharma: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनकी करीबी दोस्त ने को-स्टार उज्जवल शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Sanchita Ugale Harassed By Co-Star Ujjwal Sharma: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने बीते 14 जून की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले की मौत से फैंस ही नहीं इंडस्ट्री को भी जबरदस्त झटका लगा है। संचिता उगले के निधन को लेकर अभी तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। उनके को-स्टार ने बताया कि वह डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं उनके को-स्टार उज्जवल शर्मा का भी कहना है कि संचिता शर्मा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से परेशान थीं। लेकिन अब इस मामले में एक और मोड़ सामने आया है। संचिता उगले की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। इंद्राक्षी का कहना है कि उज्जवल (Ujjwal Sharma) ने संचिता को पीटने की धमकी भी दी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतना बेवकूफ नहीं हूं...'- Sanchita Ugale की मौत पर बयान देकर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब वीडियो में दी सफाई

sanchita ugale (8)

संचिता उगले के को-स्टार पर लगा मानसिक उत्पीड़न का आरोप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत को लेकर इंद्राक्षी कांजीलाल (Indraxi Kanjilal) ने टेली चक्कर से बात की। उन्होंने उज्जवल शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं संचिता की लव लाइफ के बारे में उज्जवल के बयान से हैरान हूं। वो उसके इतने भी करीब नहीं था कि कुछ जान सके। इसके बारे में बात करने से अच्छा इसने उस ट्रॉमा के बारे में बात क्यों नहीं की जो इसने खुद संचिता को दिया था। मैं संचिता को लंबे वक्त से जानती हूं और वो न तो डिप्रेशन में थी और न ही अपनी लव लाइफ के कारण परेशान थी।" इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि उनकी और संचिता उगले की मुलाकात एक मॉक शूट के दौरान हुई थी और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई। इंद्राक्षी का कहना है कि 'साजन घर' मिलने के बाद संचिता काफी खुश थीं। लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी ये खुशी छिन गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण परेशान थीं Sanchita Ugale, डिप्रेशन से जूझ रही थीं एक्ट्रेस; को-स्टार ने किये खुलासे

    End of Feed