Ujjwal Sharma Body Shamed Sanchita Ugale: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले ने बीती 14 जून की रात खुदकुशी कर ली। संचिता उगले की मौत ने फैंस ही नहीं, इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया है। उनके कई को-स्टार्स का कहना है कि संचिता उगले डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इतना ही नहीं, संचिता उगले के दोस्तों और को-स्टार्स ने एक्टर उज्जवल शर्मा पर भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। जहां पहले एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा (Ujjwal Sharma) और संचिता उगले (Sanchita Ugale) की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि एक्टर ने संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया। वहीं अब संचिता के दो और को-स्टार्स ने उज्जवल शर्मा को आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो डिप्रेशन में चली जाती थी', Sanchita Ugale की मौत से टूट गए पिता, बोले- 'हमारी गलती समझो'
संचिता उगले की मौत पर को-स्टार्स ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
पारस मदान के अलावा एक्ट्रेस कौशिकी राठौड़ ने भी उज्जवल शर्मा (Ujjwal Sharma) पर आरोप लगाए। वह संचिता उगले (Sanchita Ugale) की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने उज्जवल शर्मा को लेकर कहा, "उज्जवल हमेशा उसे परेशान करता था और 'साजन घर' के सेट पर कई नामों से पुकारता था। वो उसे 'काली' और 'मोटी' कहता था, जिसने उसपर गहरा असर किया। उसके कड़वे शब्दों ने संचिता को परेशान कर दिया था और उसका आत्मविश्वास तक टूट गया। वो खाना-पीना छोड़ चुकी थी, उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और वो ज्यादा ये सह नहीं पाई। इसके बाद ही उसने शो छोड़ने का फैसला किया।"
