Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi ने दुनिया को दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक? धड़ल्ले से वायरल हुईं फोटोज

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi Photo Viral With Twins: टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की हाल ही में तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जुड़वा बच्चों के साथ नजर आए।

Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi Photo Viral With Twins: टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख दिया है। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी इसी महीने जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने। अविनाश और संभावना ने सोशल मीडिया पर व्लॉग साझा करके फैंस को खुशखबरी दी थी। दोनों को ये खुशी सरोगेसी के जरिए हासिल हुई। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी अक्सर व्लॉग साझा कर बच्चों से जुड़ी जानकारियां फैंस संग साझा करते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अपने जुड़वा बच्चों के साथ दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने दी पायल मलिक को तलाक की धमकी, बीवी के लुक्स का भी उड़ाया मजाक; अब पिट रही है भद

sambhavna seth (3)

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की तस्वीरें हुईं वायरल, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी की इन तस्वीरों को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों की झलक दुनिया को दिखा दी है। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी अपनी तस्वीरों में दोनों बच्चों को गोद में लिये नजर आए। जहां एक तस्वीर में अविनाश एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते दिखे तो वहीं दूसरी तस्वीर में चारों ने खूबसूरती से पोज दिया। बता दें कि संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी एक बेटी और एक बेटे के मम्मी-पापा बने हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा

End of Feed