Isha Malviya ने बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल से किया ब्रेकअप! दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 05:06 PM IST

Samarth-Isha Breakup: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि समर्थ और ईशा ने ब्रेकअप की खबर को कंफर्म नहीं किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Samarth-Isha Breakup: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। बिग बॉस 17 में भी दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते थे। बिग बॉस 17 से निकलने के बाद भी दोनों साथ में नजर आए थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस 17 से निकलने के 2 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अभी तक दोनों ने ब्रेकअप की खबर पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। एक यूजर ने लिखा, बेचारा चिंटू। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो होना ही था। तीसरे यूजर ने लिखा, ईशा ने चिंटू को भी छोड़ा दिया था।

End of Feed