साजिद खान को सलमान खान ने सिखाया सबक, बोले- 'आप बिग बॉस नहीं चला सकते और ना अर्चना को हटा सकते'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 27, 2022, 09:12 AM IST

salman khan schools sajid khan in bigg boss 16: एपिसोड का सबसे बड़ा हाइलाइट्स यही रहा जब सलमान खान ने साजिद और अर्चना के झगड़े को लेकर बात की। साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच का विवाद इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

Sajid Khan Derogatory Remarks Against Archana Gautam: बिग बॉस 16 में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। सलमान खान शो में कंटेस्टेंट के झगड़े सुलझाते दिख रहे हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने अर्चना गौतम और साजिद खान को आमने-सामने बैठाया। सलमान खान ने अर्चना गौतम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए साजिद खान की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने अर्चना और साजिद दोनों से एक-दूसरे के खिलाफ उनकी गलत भाषा को लेकर सवाल किए। दोनों को अपना-अपना पक्ष रखने और इस पर बात करने का भी मौका मिला।

salman khan and sajid khan

salman khan and sajid khan

एपिसोड का सबसे बड़ा हाइलाइट्स यही रहा जब सलमान खान ने साजिद और अर्चना के झगड़े को लेकर बात की। साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच का विवाद इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साजिद ने यहां तक कहा कि 'मैं तुम्हें बिग बॉस से निकाल सकता हूं, मैं एक बड़ा निर्देशक हूं...'। साथ ही उन्होंने अर्चना को कई बार गालियां भी दीं। वहीं अर्चना ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उन्हें भड़का दिया।

End of Feed