अपनी एक्स गलफ्रेंड को लेकर सलमान खान ने मारा तंज, बोले- ये जान कहकर आपकी जान ले लेती हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 05:19 PM IST

सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। कपिल के शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर ने बताया कि जब लड़कियां जान कहती है तो उसका क्या मतलब होता है।

सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan) के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma) शो में पहुंचे थे। कपिल की पूरी टीम ने जमकर मस्ती की। शो पर कपिल ने सलमान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) से कई सवाल पूछे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। प्रोमो में सलमान खान प्यार पर एक मोनोलॉग डायलाग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मोनोलॉग को सुनने के बाद फैंस की हंसी नहीं रूक रही है। मेकर्स ने सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल सलमान से पूछते हैं कि वैसे भाई आपको हर कोई बोलता है, जान बोलने का हक किसको दे रखा है।

salman khan and kapil sharma

salman khan and kapil sharma (credit pic: instagram)

सलमान कहते हैं, किसी को जान कहने का हक नहीं देना चाहिए। जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेती हैं। उसके बाद आई लव यू आता है, जैसे आई लव यू आया, जैसे ही पता चला कि ये फंसा उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद।

End of Feed