Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस हफ्ते कई लोग नॉमिनेशन में हैं। अब हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। एपिसोड में अदाकारा सुंबुल तौकीर खान और साजिद खान के बीच हुई बातचीत चर्चा में आ गई है। इस बातचीत के दौरान साजिद खान ने सुंबुल से उनके पिता की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया। साजिद इस दौरान सुंबुल से उनके पिता तौकीर हसन खान के बारे में पूछते हैं कि 'अगर उनके पिता किसी 22 साल की लड़की से शादी करना चाहें तो उनका क्या रिएक्शन होगा...।' इस पर सुंबुल तौकीर खान ने कहा कि अगर उनके पिता दूसरी शादी करना चाहें तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं हैं। मगर वो 22 साल की लड़की के साथ शादी करेंगे तो दिक्कत होगी।
sumbul khan and sajid khan
साजिद खान के साथ हुई इस बातचीत के दौरान अदाकारा सुंबुल तौकीर खान थोड़ी अनकंफर्टेबल दिखीं। साजिद खान, सुंबुल के जवाब पर सवाल उठाते दिखे। वो कहते हैं कि क्यों क्या दिक्कत है। तो इस पर अदाकारा सुंबुल खान कहती हैं कि 22 साल की लड़की से भी शादी करें तो कोई बात नहीं... अगर प्यार है तो ठीक है, नहीं तो परेशानी होगी।
सुंबुल खान ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं चाहूंगी। वो 22 साल की नहीं हो सकती। मेरे पिता 55-56 के हैं। पापा की शादी लेट से हुई थी। अगर आप किसी को प्यार करो को ठीक... क्योंकि फिर आप कभी उसे प्यार करना बंद नहीं कर सकते। मैंने अपनी बहन की रिस्पॉन्सिबिलिटी उठाई है और अपने पापा की भी और अगर वे शादी करना चाहते हैं तो मैं देखूंगी पहले। अगर उस लड़की की बस लाइकिंग है और वो चली गई तो मेरे पापा को तो दुख होगा ना बहुत फिर मैं क्या उखाड़ लूंगी...।' इस बातचीत का बाद में साजिद खान मजाक उड़ाते दिखे थे। अब साजिद खान इस बातचीत के बाद फिर से ट्रोल्स के निशाने पर हैं। यहां पढ़ें कमेंट्...
