Sairaab में लीड एक्ट्रेस बन TV पर धांसू वापसी करेगी ये हसीना, सीता बन जीत चुकी है दिल; इस दिन रिलीज होगा शो

Sairaab This TV Actress To Play Lead Role: टीवी की दुनिया में जल्द ही पॉपुलर सीरियल 'सैराब' की एंट्री होने वाली है। वहीं इस शो के लिए अब एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है।

Sairaab This TV Actress To Play Lead Role: टीवी की दुनिया में जल्द ही पॉपुलर सीरियल 'सैराब' की एंट्री होने वाली है। 'सैराब' का प्रोमो वीडियो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसे देख जहां कुछ फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी तो वहीं कुछ ने इसे 'सस्ती सैय्यारा' का नाम भी दिया। 'सैराब' स्टार प्लस पर रिलीज होने वाला है, जिसकी टेलीकास्ट डेट भी सामने आ चुकी है। यूं तो अभी तक 'सैराब' की स्टार कास्ट का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन अब एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जो लीड एक्ट्रेस बन 'सैराब' (Sairaab) के साथ टीवी पर वापसी करती नजर आ सकती हैं। उस एक्ट्रेस ने पहले सीता का रोल अदा करके भी लोगों का खूब दिल जीता था। यह भी पढ़ें: बार्बी डॉल बन Mithun Chakraborty की बहू ने जापान में दिखाई अदा, खूबसूरती के आगे आलिया-करीना भी पड़ेंगी फीकी

sairaab

सैराब में लीड एक्ट्रेस बनेगी ये हसीना, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'सैराब' (Sairaab) के साथ टीवी पर कमबैक करने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) हैं, जिन्होंने पहले भी सीता का किरदार अदा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जा रहा है कि स्टार प्लस के अपकमिंग सीरियल 'सैराब' में मदिराक्षी मुंडले मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैराब' के लिए मेकर्स ने मदिराक्षी मंडुले के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि इस मामले पर अभी तक टीवी की सीता की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर घायल हुईं Ankita Lokhande, दर्द के बावजूद शूटिंग में डटी रहीं एक्ट्रेस

End of Feed