Rupali Ganguly Reply to Troller: टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) हमेशा अपनी बात को बेबाकी के साथ रखती है। फिर चाहे वो किसी के खिलाफ क्यों न हो, हाल ही में रूपाली गांगुली ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की निंदा की। जिसमें कहा गया है कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम रखा जाए। रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसा करना गलत है। यह धरती जितनी हमारी है उतनी ही उन लोगों की भी है। हालांकि उनके इस बयान का एक यूजर ने कड़ा विरोध किया। रूपाली गांगुली ने देर न लगाते हुए उस यूजर का जवाब दिया है। आइए बताते हैं क्या हाई पूरा मामला
Image Source: Rupali Ganguly Instagram
लोगों ने उठाए रूपाली गांगुली के नॉन-वेज होने पर सवाल
दरअसल आज सुबह रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि ये फैसला गलत है। हमें उन्हें शेल्टर होम नहीं भेजना चाहिए अपने साथ ही रखना चाहिए। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने कॉमेंट किया जिसमें लिखा था- "जब आप चिकन, मटन, बीफ, मछली आदि खाते हैं तो आप आवारा कुत्तों की वकालत नहीं कर सकते। जानवरों के प्रति प्रेम सभी जानवरों पर लागू होता है। जब आपके घर में उच्च नस्ल के कुत्ते हों तो आप आवारा कुत्तों की वकालत नहीं कर सकते। और बाकी जो आवारा कुत्तों के लिए बोल रहे हैं, वे रोज़ाना शेल्टर होम जाएंऔर उन्हें खाना खिलाएँ, अच्छी देखभाल करें या आप वहाँ रह भी सकते हैं, कोई आपको नहीं रोकेगा।
इसके जवाब में रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) ने लंबा-चौड़ा कॉमेंट किया है जिसमें लिखा था," मैं रोज़ाना बेघर जानवरों को खाना खिलाती हूँ... जो मेरे आस पास हैं उस हर जानवर का टीकाकरण और नसबंदी की जाती है... मैं पशु आश्रयों और गौशालाओं का समर्थन करती हूँ... न केवल अपने शहर में, बल्कि पूरे भारत में... मुझे शाकाहारी होने पर गर्व है... मेरा बच्चा बचपन से ही आवारा जानवरों के साथ रहा है और यहाँ तक कि एक ऐसे जानवर ने भी, जिसने उसे पहले कभी नहीं जाना था, उसकी रक्षा की है। वे प्रेम और दया को समझते हैं, जिसे मनुष्य समझने में असमर्थ हैं। यह धरती सभी की है।"
