Rupali Ganguly Support Pm Modi: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ साथ बीजेपी की समर्थक भी हैं। रुपाली गांगुली ने बीजेपी पार्टी की सदस्यता ले रखी है और वह समय समय पर सरकार का सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में कई बार बोलती हुई नजर आई हैं, लेकिन इस बार रुपाली गांगुली का गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायलल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा पीएम मोदी (Pm Modi) के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इस बच्चे को रुपागुली गांगुली ने खरी खोटी सुनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सबकुछ बिखर रहा है...': मानसिक रूप से टूट गए हैं Parth Samthaan! पोस्ट में दिया हेल्थ अपडेट
pm modi -Rupali Ganguly (photo credit- instagram)
पीएम मोदी के सपोर्ट में आईं रुपाली गांगुली
दरअसल, ये वीडियो जंतर मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन का है। इस वीडियो में एक लड़की पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। वायरल लड़की को 12 साल का बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की PM मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती और उनकी तस्वीर पर मारती हुई दिखाई दी। इस वीडियो को शेयर करने वाले एक पोस्ट में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर चिंता जताई गई। इसी वीडियो पर रुपाली गांगुली ने रिएक्ट किया है। रुपाली ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, 'PM का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा!!! काश, वे सच में तानाशाह होते!!!” हालांकि, रुपाली गांगुली ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शो में बार-बार नाम घसीटे जाने पर Kushal Tandon ने तोड़ी चुप्पी, एकता कपूर से लाखों में मांगी फीसrupali ganguly (photo credit- instagram)
