Rupali Ganguly Statement on Anupama Fire Tragedy: इसी हफ्ते के शुरुआत यानी 3 जून सोमवार को सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने सेट को पूरे तरीके से राख में बदल दिया। गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया और टीम जांच में जुटी हुई है। अब इस हादसे के करीब 3 दिन बार रूपाली गांगुली ने बयान दिया। रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर आग वाले कांड को लेकर दर्द बयां किया।
अनुपमा (Anupama) फ़ेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) लिखती हैं 'इस मुश्किल घड़ी में आपका प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मेरी कर्मभूमि मेरे लिए दूसरा घर और पवित्र स्थान है जिसे मैं मंदिर मानती हूँ। आग लगने के बाद बावजूद भी वो स्थिर है और टूटा भी नहीं। राजन शाही के नेतृत्व मुझे याद दिलाया कि मुश्किलें स्प्रिंगबोर्ड की तरह काम करती हैं जो हमें भविष्य के लिए तैयार करती है। जैसा कि वे कहते हैं, जो खो गया था उसे फिर से बनाया जा सकता है। जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है बचाई गई जिंदगियां।'
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं 'हम ईश्वर के बहुत आभारी हैं हादसे में कोई हताहत नहीं हुईं और हमारे सभी पालतू जानवर सुरक्षित हैं। प्रोडक्शन टीम डीपीके और क्रू मेंबर ने भीषण आग के बाद हार ना मानते हुए शूटिंग नहीं रोकी। इसी के साथ टीम स्टार प्लस का धन्यवाद जो एक चट्टान की तरह मजबूत हमारे साथ खड़ा रहा। जैसे अनुपमा हमेशा राख से फीनिक्स की तरह उभरती है ... वैसे ही हम भी उभरेंगे।' बता दें ऑल इंडियन सिने वर्कर एओसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को राजन शाही (Rajan Shahi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है।
