Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

Rohit Chandel got Bail: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में बड़ी राहत मिली है। 10 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी। जुलाई से हिरासत में रोहित अब जल्द जेल से बाहर आएंगे।

टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस खुश हो गए हैं। रोहित चंदेल को POCSO मामले में 10 सितंबर 2026 को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी है। जमानत मिलने के बाद रोहित के जल्द ही जेल से बाहर आने की उम्मीद है। वह जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। रोहित के खिलाफ यह मामला एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh 2 में कैमियो करेंगे Virat-Anushka? सामने आई बड़ी जानकारी)

rohit chandel

रोहित चंदेल को मिली राहत (pic credit-instagram)

रोहित चंदेल को मिली राहत

टीवी एक्टर रोहित चंदेल को जुलाई 2026 में एक नाबालिग को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद हिरासत में लिया गया था। शिकायत में उन पर कथित तौर पर परेशान करने और पीछा करने जैसे आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद रोहित की तरफ से जमानत पाने की कोशिश की गई, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें हिरासत में ही रहना पड़ा। अब सितंबर में मिली जमानत के बाद उनके परिवार और करीबियों को बड़ी राहत मिली है।

End of Feed