RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदम

Ankit Gupta On Casting Couch: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता कास्टिंग काउच के शिकार हो चुके हैं। एक बार एक्टर ने बताया था कि कैसे मेकर्स ने उनसे कॉम्प्रोमाइज की डिमांड की थी।

Ankit Gupta On Casting Couch: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की जिंदगी काफी रंगीन लगती है। लाइट्स, कैमरा और ढेर सारी लाइमलाइट के बीच ऐसा लगता है कि कलाकारों से अच्छी जिंदगी किसी की नहीं होगी, लेकिन ये भी सच है कि इन सब चीजों को पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें सफलता के रास्ते पर चलने से पहले ही कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। काम के लिए इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर्स से कॉम्प्रोमाइज की डिमांड हुई है। इस लिस्ट में टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम भी शामिल है। उनसे भी एक समय पर ऐसी डिमांड हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa में आएगा 5 साल का लीप, Rupali Ganguly समेत कई स्टार्स का कटेगा पत्ता? राजन शाही ने रिवील की कहानी

ankit gupta

ankit gupta (photo credit- instagram)

    अंकित गुप्ता से हुई थी गंदी डिमांड

    बिग बॉस 16 में आने के बाद अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्हें एक समय पर कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि मेकर्स की तरफ से उनसे कहा गया था कि आज के बड़ी हस्तियां कम्प्रोमाइज करने के बाद ही इंडस्ट्री में में लॉन्च हो पाई हैं और उनमें से ज्यादातर को उन्होंने ही लॉन्च किया है। अंकिता ने कहा था, 'बहुत सारे लोग थे जो चाहते थे कि मैं कम्प्रोमाइज कर लूं। उनका कहना होता था कि इंडस्ट्री में ऐसे काम नहीं मिलता है। इस मौके पर उन्होंने कई बड़े नाम लिए और कहा कि हमने इन लोगों को लॉन्च किया है। तब मैंने कहा था कि नहीं... मैं उन लड़कों की तरह नहीं हूं। मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर होंगी Love Gill, कैप्टेंसी टास्क में की घटिया हरकत की मिली सजा?

      अंकित गुप्ता ने उठाया कदम

      अंकित गुप्ता ने आगे कहा था, 'उन्होंने मुझसे एडल्ट बातें कीं मेरा प्राइवेट पार्ट छूने की परमिशन मांगी और तब वहां मौजूद एक शख्स ने कहा, 'ठीक है, आप इसे नहीं करना चाहते हैं, लेकिन कम से कम मुझे इसे (प्राइवेट पार्ट) छूने दो तो। ऊपर से ही सही। उनकी बातों से मैं हैरान रह गया था कि ये सब क्या हो रहा है, लेकिन मैंने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया था।' बता दें कि अंकित गुप्ता टीवी की पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। वह सीरियल उडारियां से घर घर में पॉपुलर हुए। बिग बॉस 16 में भी अंकित को काफी पसंद किया गया था।

      End of Feed