Govinda-Sunita विवाद में Rakhi Sawant की एंट्री, बोलीं- ‘आप 200 करोड़ पर ध्यान दो’

Rakhi Sawant Supports Sunita: हाल ही में खबर सामने आई कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग तलाक की अर्जी वापिस ली। वहीं अब राखी सावंत की इस मामले में एंट्री हुई और उन्होंने सुनीता को ये बड़ी सलाह दे डाली।

Rakhi Sawant Supports Sunita: बॉलीवुड के फेमस कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही सुनीता आहूजा को फैमली कोर्ट के बाहर देखा गया था। खबर सामने आई कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक लेने की अर्जी वापिस ली। सिर्फ यही नहीं सुनीता गोविंदा पर कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर का इल्जाम भी लगा चुकी हैं। अब बीती रात कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने गोविंदा संग अनबन पर सुनीता आहूजा को अपना सपोर्ट दिया और उन्हे एक सलाह भी दे डाली। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'इतने अच्छे पति देव मिले हैं' Govinda पर किए गए सुनीता आहूजा के कमेंट पर भड़की Poonam Pandey)

Rakhi Sawant on Govinda-Sunita

Govinda-Sunita विवाद में Rakhi Sawant की एंट्री/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम और मानव मंगलानी

    राखी सावंत ने किया सुनीता आहूजा को फोन

    राखी सावंत गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से कहती हैं कि बहुत अच्छा किया आपने जो भी किया। तुम जानते हो मैं तुम्हारे सपोर्ट में खड़ी हूँ। घर के दाल-चावल ही अच्छे होते हैं और बाहर के चिकन टिक्का-तंदूरी खाकर कोई फायदा नहीं है। तबीयत खराब हो जाएगी। तभी सुनीता आहूजा कहती हैं कि मैं इतने दिनों से चुप थी पांच से छह साल तक। तूने देखा ना कैसे वो उसे एयरपोर्ट पर लेके गया। तू अब उसको मेरी जगह देगा तो एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा। राखी सावंत सुनीता आहूजा को 200 करोड़ पर ध्यान देने की बात कहती है। राखी ने कहा, 'दूसरी-तीसरी कोई आ गई ना ये 200 करोड़ ले जाएगी वरना सब चला जाएगा लेकिन उससे पहले सब कुछ अपने नाम करवाओ। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sunita Ahuja ने वापस ली तलाक की अर्जी, Govinda के मैनेजर ने पूछा- पहले दायर ही क्यों की?)

    Govinda-Sunita विवाद में Rakhi Sawant की एंट्री/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सुनीता आहूजा ने क्यों लिया केस वापिस

    राखी सावंत संग बातचीत में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि उन्होंने केस इसलिए वापिस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल शादी करने का प्लान बना चुके थे। मीडिया संग बातचीत के दौरान राखी सावंत ने गुहार लगाई कि सुनीता और गोविंदा एक हो जाए और रही बात उस तीसरे लड़की की तो उसे मैं देख लूँगी।

    End of Feed