Rakhi Sawant New Love Interest: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हर जगह चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले ही राखी ने अपनी पति आदिल दुरानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने फिर एक बार दस्तक दे दी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया ही कि उनको फिर से प्यार हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर राखी का नया हमसफर है कौन।
Rakhi Sawant New Love Interest: हाल ही में राखी सावंत की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है की आदिल दुरानी से शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में एक नए शख्स ने एंट्री ले ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।
हल ही में एंटरटेनमेंट(Entertainment) इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है की उनकी जिंदगी में एक नए हमसफर ने एंट्री कर ली है। राखी कहती हैं कि दुबई के कामकाज को संभाले या मुंबई के। वह अकेली लड़की हैं और आखिर क्या क्या संभाले। इसलिए उन्हें नया जीवन साथी चाहिए। इस बीच पपाराजी ने पूछा कि आप इतना मुस्कुरा रहे हो क्या दुबई में कोई मिल गया है क्या? तब वह मुस्कुराने लगती है। फिर वह कहती हैं कि पहले उनका आदिल के साथ डिवोर्स हो जाए फिर वह बताएंगी।
राखी सावंत बताती है कि उनको दुबई में आदिल (Adil Khan Durrani ) का फोन भी आया था था कि मुझे बचा लो। लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। मैं तो बस चाहती हूं कि वह मुझे तलाक दे दें। मैं इंतजार कर रही हूं कि मेरी जिंदगी में नई खुशियां आए। अब मैं दुबई से बहुत मरहम लेकर आई हूं। जल्द ही सबको बताऊंगी। मैं बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन में थी और बाहर जाकर बहुत अच्छा लगा।' राखी सावंत आखरी बार शो बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi) में नजर आई थीं।
