राजू श्रीवास्तव का थ्रोबैक वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल, पत्नी बोलीं- सबको हंसाते- हंसाते हमें यूं रुला गए....

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:21 PM IST

Raju Srivastava wife shared throwback video: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो। कॉमेडियन का वीडियो देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कॉमेडियनराजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को इस दुनिया को अलविदा कहे एक महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी उनकी यादे लोगों के दिल में ताजा हैं। आज राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कॉमेडियन का पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने भावुक नोट भी लिखा है। इस वीडियो को देखने के बाद राजू श्रीवास्तव के फैंस बहुत भावुक हो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

raju srivastava (7)

raju srivastava (credit pic: Instagram)

वीडियो में राजू श्रीवास्त्व एक कमरे में बैठकर किशोर कुमार का गाना यादों में वो सपनों में हैं गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कॉमेडियन की पत्नी शिखा ने लिखा, 'आपको गए हुए एक महीना का समय हो गया है लेकिन हम जानते हैं कि आप अभी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे'।

End of Feed