'मैं खुद को गुनहगार मानता हूं'- मां की मौत पर छलका Rajeev Khandelwal का दर्द, दिल में है बेबसी; जानें वजह

Rajeev Khandelwal Open Up On Her Mother's Death: टीवी के सुपरस्टार राजीव खंडेलवाल ने हाल ही में बताया कि वह अपनी मां के मौत का गुनहगार खुद को मानते हैं।

Rajeev Khandelwal Open Up On Her Mother's Death: टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजीव खंडेलवाल ने टीवी पर रहते हुए कई सुपरहिट शो किये हैं, जिसमें 'कहीं तो होगा' से लेकर 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' तक शामिल है। राजीव खंडेलवाल इन दिनों शो 'तुम हो ना' में नजर आ रहे हैं। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में राजीव खंडेलवाल अपनी मां को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि वह आज भी अपनी मां की मौत का गुनहगार खुद को मानते हैं। राजीव खंडेलवाल ने फैंस से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में फिर हुई Tejasswi Prakash की वापसी, ऑफ एयर होने से पहले एकता कपूर ने खेला बड़ा दांव

rajeev khandelwal

मां की मौत के लिए खुद को गुनहगार मानते हैं राजीव खंडेलवाल, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    'तुम हो ना' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव खंडेलवाल अपनी मां की बीमारी को याद कर बेबस हो गए। उन्होंने अपने दिल की बात बताते हुए कहा, "मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे, तब मैं समझ नहीं पाया। ये शो भारत की सारी महिलाओं को समर्पित है, इसलिए मैं आप सबसे दरख्वास्त करना चाहूंगा कि अगर आप में से किसी को भी पीठ में दर्द की समस्या हो, अगर आपकी भूख कम हो जाए, आपके पेट में कुछ ब्लोटिंग हो, गैस हो और वो लंबे अर्से तक चले तो प्लीज जाकर अपना टेस्ट कराइए।" यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना को नहीं है इस बार ट्रॉफी से कोई मतलब? बोले- जीतने नहीं बल्कि...Exclusive

    End of Feed