Raja Chaudhary ने एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले 'उसका अफेयर सीजेन खान के साथ...'

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने अपनी एक्स को लेकर बेहद ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। राजा चौधरी ने बताया कि श्वेता तिवारी ने शादीशुदा होते हुए भी 'कसौटी जिंदगी की' के को-स्टार सीजेन खान के साथ अफेयर चलाया था।

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari: 'बिग बॉस' में नजर आ चुके रजा चौधरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राजा चौधरी के हालिया बयान को सुनने के बाद लोगों को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। राजा चौधरी ने बताया कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का 'कसौटी जिंदगी की' के को-स्टार सीजेन खान (Cezanne Khan) संग अफेयर था। राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने कहा कि श्वेता तिवारी ने शादीशुदा होते हुए भी अफेयर किया।

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari Life

पिंकविला के हिंदी रश को दिए इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने कहा कि एक्स-वाइफ श्वेता तिवारी का कसौटी जिंदगी के एक्टर सीजेन खान के साथ विवाहेतर संबंध था। उन्होंने आगे कहा, '2012 में जब हमारा डाइवोर्स हुआ, वो 2003 में ही जाना चाहिए था।' राजा चौधरी ने कहा, 'एक गाड़ी थी। उसमें मेरे डाक्यूमेंट्स थे और मुझे कहीं जाना था तो मैं उसके शूटिंग सेट पर गया। वहां जाके देखा कि गाड़ी जो है वो सीजेन के ड्राईवर के साथ आ रही है। वो गाड़ी में उसके साथ बैठकर आ रही है। जब सुबह से शूटिंग चल रही है, वो अभी तक सेट पर पहुंचे थे।'

End of Feed