डेंगू की बीमारी में Rahul Vaidya-Disha Parmar पहुंचे एयरपोर्ट, दर्द के कारण दोनों का चलना हुआ मुश्किल

Rahul Vaidya-Disha Parmar Airport: टीवी के पावर कपल में से एक राहुल वैद्या और दिशा परमार को डेंगू हो गया है। ऐसे में इस बीच दोनों को बुरी हालत में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जबकी राहुल दिशा को पकड़ कर चलते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Rahul Vaidya-Disha Parmar Airport: टीवी दुनिया के सबसे प्यारे कपल में से दिशा परमार और राहुल वैद्या इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कल ही राहुल ने बताया की उन्हे और पत्नी दिशा को एक साथ डेंगू हो गया है। दोनों इस समय काफी ज्यादा बीमार है और बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इन सब के बीच दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसमें डेंगू की वजह से दोनों का चलना भी दुश्वार हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो जिसमें दिशा-राहुल एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

Rahul Vaidya-Disha Parmar Spotted Airport Amid Dengue

कुछ दिन पहले ही राहुल वैद्या (Rahul Vaidya) ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि उन्हे 104 बुखार के साथ-साथ डेंगू हुआ है। फिर कुछ दिन बाद पत्नी दिशा परमार (Disha Parmar) को भी यह बीमारी निकली। इस बीच दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट पकड़ने पहुंचे जिसे देख पेपस ने उनकी सेहत के बारें में पूछा। राहुल जवाब देते हुए कहते हैं कि भाई हमें डेंगू हुआ है..। कपल को बीमारी की वजह से चलने में दिक्कत हो रही थी, बता दें डेंगू बीमारी आपके शरीर में सबसे ज्यादा पैरों में दर्द करती है। राहुल पत्नी दिशा का सहारा लेते हुए एयरपोर्ट के गेट तक पहुंचे।

End of Feed