'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे द्वारा रिप्लेस किए जाने से आहात हुई थीं Nushrratt Bharuccha, राज शांडिल्य ने कास्ट ना करने का बताया कारण

Raaj Shaandilyaa on Nushrratt Bharuccha's Not in Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भारुचा (Nushrratt Bharuccha) ने फिल्म 'छोरी 2' के प्रमोशन पर कहा था कि 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे द्वारा रिप्लेस किए जाने से वो दुखी हुई थीं। लंबे समय के बाद अब राज शांडिल्य ने सच्चाई बताई है कि क्यों उन्होंने नुसरत को कास्ट नहीं किया था।

Raaj Shaandilyaa on Nushrratt Bharuccha's Not in Dream Girl 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भारुचा (Nushrratt Bharuccha) ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में लीड रोल प्ले किया था, जिसे राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी अहम भूमिका में थे। 'ड्रीम गर्ल' की सफलता के बाद राज शांडिल्य ने इसका दूसरा पार्ट यानी 'ड्रीम गर्ल 2' को बनाया तो इसमें नुसरत भरुचा की जगह अनन्या पांडे ने ली थी। फिल्म 'छोरी 2' के प्रमोशन के दौरान नुसरत भरुचा ने 'ड्रीम गर्ल 2' से खुद का पत्ता साफ होने पर कहा था कि कि बहुत आहात हुई थीं। नुसरत भारुचा के इस कमेंट पर अब राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने रिएक्शन दिया है।

Raaj Shaandilyaa on Nushrratt Bharuccha's not in Dream Girl 2

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राज शांडिल्य 'ड्रीम गर्ल 2' में नुसरत भरुचा की जगह अनन्या पांडे की कास्टिंग का कारण बताया। राज ने कहा, 'ड्रीम गर्ल 2 सीक्वल नहीं फ्रेंचाइजी थी। हां अगर मैं सीक्वल बनाता तो नुसरत को कास्ट करता। ड्रीम गर्ल की कहानी उस मोड़ पर खत्म हुई थी जब वो दोनों एक हो गए थे। दूसरे पार्ट के लिए हमें अलग कहानी सेलेक्ट करनी थी। इसलिए फिल्म में आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर के करैक्टर्स को आगे बढ़ाते हुए, इस मूवी में अनन्या पांडे को लिया गया था।

End of Feed