पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल (Aman Dhaliwal) पर अमेरिका में चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। एक्टर पर ये हमला उस समय हुआ जब उन वो जिम में वर्क आउट कर रहे थे। एक्टर पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें माथे और हाथ में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इक कुड़ी पंजाब दी एक्टर पर ये हमला जिम करते समय हुआ। हमलवर ने चाकू की नोक पर बाकी लोगों को धमकाया और अमन पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में एक्टर को गंभीर चोटे आई है। वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
aman dhaliwal (credit pic: instagram)
वीडियो में हमलावर वहां मौजूद लोगों से पानी मांगता है और अमन चाकू की नोक पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। अमन को जैसे ही मौका मिलता है वो हमलावर को धक्का देते हैं। वहां मौजूद सभी लोग उस हमलावर को पकड़ लेते हैं और पुलिस को हैंडओवर कर देते हैं। ये घटना सुबह 9:20 की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अमन धालीवाल पर हुआ चाकू से हमला
Famous actor Aman Dhaliwal, who has worked in Punjabi and Hindi films, has been fatally attacked in America. The at… t.co/rYiFSV5LM4
— ANI (@ANI) Mar 16, 2023
कौन हैं अमन धालीवाल
अमन धालीवाल मानसा के रहने वाले हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अमन को जोगिया वे जोगिया तेरी जोगन हो गई गाने से पहचान मिली थी। अमन इक कुड़ी पंजाब दी और अज दे रांझे जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो ऋतिश रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अखबर और बिग ब्रदर्स में नजर आ चुके हैं। अमन फिल्मों के अलावा इश्क का रंग सेफद, पोरस और विघ्नहर्ता गणेश जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।
