Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) एक साथ उड़ारियां में काम कर चुके हैं। जिसके बाद बिग बॉस 16 के घर में भी दोनों का रिश्ता काफी मजबूर नजर आया है। प्रियंका और अंकित की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दोनों एक साथ रिेलेशलशिप में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका के एक करीबी सूत्र ने इस पर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता से बेहद प्यार करती हैं, बावजूद इसके वह दोनों कभी भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे। इसके पीछे का बड़ा कारण खुद अंकित गुप्ता हैं। बिग बॉस के घर में भी ऐसा कई बार नजर आया है कि अंकित को लेकर प्रियंका के मन में फीलिंग्स हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी नहीं माना है। आइए जानते हैं कि प्रियंका के करीबी सूत्र क्या खुलासा किया है।
Ankit Gupta and Priyanka chahar chaudhary
अंकित गुप्ता नहीं करना चाहते शादी
प्रियंका चौधरी के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'अंकित गुप्ता को लेकर प्रियंका के मन में फीलिंग्स हैं लेकिन वह उन्हें कभी नहीं दिखाना चाहती हैं। इसकी वजह अंकित गुप्ता ही है। अंकित ने पहले भी कई बार इस बात का खुलासा किया है कि वह शादी नहीं करना चाहते हैं, जबकि प्रियंका ने शादी करने की इच्छा जाहिर का है। यही वो वजह है कि दोनों की कभी शादी नहीं हो सकती है।' इसके साथ ही बिग बॉस के घर में भी प्रियंका ने कई बार इस बात को माना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त ही है उससे ज्यादा कुछ नहीं है।
बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका
इस बीच कई खबर सामने आ रही हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म डंकी ऑफर की गई है। इसके साथ ही प्रियंका ने खुद इस बात को माना है कि सलमान खान ने बिग बॉस से निकलने के बाद मिलने के लिए कहा था।
