अंकित गुप्ता को छोड़ इस मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी, फैंस बोले- कौन हैं ये?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 22, 2023, 12:14 PM IST

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) हाल ही में मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इस मिस्ट्री मैन संग वीडियो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं प्रियंका के साथ दिखने वाले ये एक्टर कौन है।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को उड़ारियां शो में तेजो के किरदार से पहचान मिली थी। शो में प्रियंका और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। प्रियंका और अंकित ने साथ में बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। बिग बॉस में दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था। फैंस का कहना था कि प्रियंका और अंकित एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने एक- दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। दोनों ने साथ में कुछ म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

End of Feed