एकता कपूर के Naagin 7 को Priyanka Chahar Choudhary ने मारी लात, कहा 'मैं नहीं हूं लेकिन...'

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: कलर्स टीवी का शो 'नागिन 7' की स्टार कास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है थी की प्रियंका चाहर चौधरी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि अब खुद इन खबरों को विराम देते हुए प्रियंका का बयान सामने आया है।

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: एकता कपूर का शो 'नागिन' सीजन 7 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो को जल्द लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। सिर्फ यही नहीं खुद एकता कपूर ने भी कुछ समय पहले सीरियल को लेकर अपडेट दिया था। इस बीच कल उड़ती-उड़ती खबर सामने आई कि शो को अपने लीड कलाकार मिल गए हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आया है। अब खुद खबरों को विराम देते हुए प्रियंका चहर चौधरी ने अपने फैंस को सच्चाई बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रियंका का पोस्ट।

Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7

कुछ ही घंटों पहले खबर आई थी कि एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) में ईशा मालवीया, विवियन डीसेना और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) नजर आने वाले हैं। यह सुन तीनों कलाकारों के फैंस मानों खुशी से झूम उठे। हर कोई टीवी दुनिया के इन तीन बड़े चेहरों को इक्कठे देखने के लिए इतना उत्साहित हो गया कि फैंस ने कलाकारों के सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार कर दी। फैंस की खुशी पर फुल स्टॉप लगाते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने रुमर्स को विराम दिया अपने इंटसग्राम अकाउंट के जरिए।

End of Feed