टीवी मसाला

Celebrity Masterchef: तो इस वजह से बीच में ही शो छोड़कर चली गईं Dipika Kakar, एक्ट्रेस ऊषा नाडकरणी ने बताया सच

Celebrity Masterchef Usha Nadkarni Breaks Silence On Dipika Kakar Leaving Show: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अचानक दीपिका कक्कड़ ने अलविदा कह दिया है। इस बात को लेकर अब ऊषा नाडकरणी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दीपिका कक्कड़ के शो छोड़ने की असली वजह फैंस से साझा की है।

Image

दीपिका कक्कड़ के 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से जाने पर ऊषा नाडकरणी ने तोड़ी चुप्पी

Celebrity Masterchef Usha Nadkarni Breaks Silence On Dipika Kakar Leaving Show: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में कई दिग्गज सितारे अपनी किस्मत आजमाते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है। शो में दीपिका कक्कड़ ने भी अपने नाम का परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन बीते दिन खबर आई कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अचानक अलविदा कह दिया है। वह एविक्शन की वजह से नहीं बल्कि अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण शो से गई हैं। इस मामले पर अब ऊषा नाडकरणी ने चुप्पी तोड़ी है।

ऊषा नाडकरणी ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के अचानक जाने की वजह शेयर की। उन्होंने कहा, "दीपिका की तबीयत बराबर नहीं है। उसका हाथ का कुछ प्रॉब्लम है। तो वो बराबर नहीं कर सकती है। इसलिए उसने छोड़ दिया। एक बार गई थी वो, मतलब डॉक्टर के पास जाने के बाद वो ठीक हो गई थी। लेकिन कुछ वक्त बाद फिर से उसका ये सब शुरू हो गया। तो वो बोली कि मैं नहीं आऊंगी। आना-जाना बार-बार नहीं अच्छा लगता है ना, उसका कहना है कि लोग भी क्या बोलेंगे। इसलिए उसने सोचा कि मैं निकलती हूं।"

बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के अचानक जाने पर फैंस भी हैरान हैं। कुछ दिनों पहले होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग हुई थी, जिसमें सभी सितारे रंग जमाते दिखाई दिये। लेकिन दीपिका कक्कड़ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से गायब रहीं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आने शुरू हो गए थे कि एक्ट्रेस अचानक कहां गायब हो गई हैं। कुछ वक्त पहले खुद दीपिका कक्कड़ ने भी अपने व्लॉग में बताया था कि पुरानी चोट की वजह से उनकी बाजू में दर्द हो रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article