Priya Marathe के निधन को एक महीना हुआ पूरा, याद करते हुए पति ने लिखा- शब्दों में बयां नहीं हो सकता

Priya Marathe Husband Shantanu S Moghe Remembers Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे को गुजरे हुए एक महीना बीत चुका है। वहीं अब उनके पति शांतनु एस मोघे ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। शांतनु ने पोस्ट में लिखा कि मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

Priya Marathe Husband Shantanu S Moghe Remembers Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने छोटे पर्दे पर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। 'पवित्र रिश्ता' की वर्षा बनकर टीवी की दुनिया में छाने वाली प्रिया मराठे ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जबरदस्त जगह बनाई थी। लेकिन कैंसर के कारण प्रिया मराठे ने बीती 31 अगस्त को इस दुनिया को ्लविदा कह दिया। प्रिया मराठे के निधन से टीवी इंडस्ट्री को काफी झटका लगा था। 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस को गुजरे हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वहीं अब प्रिया मराठे के पति शांतनु मोघे (Shantanu S Moghe) ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शांतनु ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के फैंस का तो शुक्रिया अदा किया ही, साथ ही एक्ट्रेस को याद करते हुए ये भी लिखा कि दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

priya marathe

फोटो क्रेडिट- शांतनु एस मोघे इंस्टाग्राम

शांतनु मोघे (Shantanu S Moghe) ने प्रिया मराठे (Priya Marathe) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। प्रिया मराठे के लिए शांतनु ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये बहुत ही खास ग्रैटीट्यूड पोस्ट है, उन सबी के लिए जिन्होंने अलग-अलग कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए प्रिया मराठे पर अपना प्यार लुटाया और ढेर सारा आशीर्वाद दिया। आप सभी परिवार जनों, दोस्तों, फैंस, फॉलोअर्स, साथी और अंजान लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने अपनी भावनाओं को इतने प्यार से साझा किया। भगवान आप सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे।"

End of Feed