शादी के 8 साल बाद अलग होंगे Prince Narula-Yuvika Chaudhary? सोशल मीडिया से मिला हिंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 11:36 AM IST

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Relationship: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Relationship: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उठाया गया एक कदम है। दोनों ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद से फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। तो चलिए जानते हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते के बीच दरार की खबर किस वजह से चर्चा में आ गई है।

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Relationship

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने एक दूसरे को किया अनफॉलो (Image Source: Prince Narula Instagram/ Chat GPT)

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी के रिश्ते में आई दरार

एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। लेकिन इसकी वजह कुछ ऐसी है जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है। इसके बाद से उनके फैंस हैरान हैं और दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद उनके रिश्ते में दरार। लेकिन आपको बता दें कि इस पूरे मामले पर अब तक न तो प्रिंस और न ही युविका ने कोई सफाई दी है। अलग होने की खबरों पर भी दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed