Prince Narula On Rajat Dalal Marriage: 'बिग बॉस 18' और 'द 50' जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके रजत दलाल हाल ही में सुर्खियों में बने हुए हैं। रजत दलाल ने चाहत पांडे संग लिंकअप की खबरों के बीच गुपचुप शादी रचा ली है। रजत दलाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी की। रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर फोटोज साझा कर गुपचुप शादी की खुशखबरी दी। उनकी शादी की तस्वीरें देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। वहीं फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। रजत दलाल (Rajat Dalal) की सीक्रेट मैरिज पर अब प्रिंस नरुला (Prince Narula) का रिएक्शन आया है। उन्होंने वीडियो साझा कर रजत दलाल को शुभकामनाएं दीं, साथ ही चुटकी लेते हुए कहा कि अब भाभी तेरा तबला बजाएंगी।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
प्रिंस नरुला (Prince Narula) का रजत दलाल (Rajat Dalal) को लेकर साझा किया गया वीडियो सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने वीडियो में कहा, "रजत मेरे भाई, शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। अब आ गई है भाभी, तेरा तबला बजाएगी जो। मेरे इंटरव्यू के बाद लोग पूछ रहे थे कि आपकी निजी लड़ाई हो चुकी है इन लोगों के साथ। तो ऐसी कोई बात नहीं है, शो की जो बात थी वो शो पर ही रहने दो। मैं कभी ऐसे बात करता नहीं हूं, मुझे जो इनके रिएक्शन सुनने को मिल रहे थे तो हमने भी आगे से जवाब दिये हैं। बाकी हमारे भाई की शादी हो गई है, तो उसे शुभकामनाएं। है तो हमारा भाई ही, अभी छोटा है, आगे चलकर समझदार हो जाएगा।"
प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने अपने फैंस से भी अनुरोध किया कि वे किसी भी तरह की लड़ाई में शामिल न हों। एक्टर ने कहा, "तो जितने भी लोग हैं आपस में सब प्यार रखो। चाहे वो कोई भी हो। शो की बात को शो पर ही रखो। कई बार ये झगड़े आ जाते हैं बाहर और हम इसे गुरूर पर ले लेते हैं। फैंस आपस में प्यार मत करो। क्योंकि हमारी लड़ाई खत्म हो जाती है, आप लोग आपस में लड़ते रहते हो।" बता दें कि 'द 50' में प्रिंस नरुला और रजत दलाल की जमकर तू तू, मैं मैं हुई थी। साथ ही शो खत्म होने के बाद भी उनके बीच सोशल मीडिया पर जमकर तनातनी चली थी।
