तलाक की खबरों के बाद Yuvika Chaudhary के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Prince Narula, पत्नी को KISS कर लुटाया प्यार

Yuvika Chaudhary Prince Narula Photos: हाल ही में युविका चौधरी ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दिन को युविका के लिए प्रिंस नरूला ने काफी स्पेशल बना दिया। प्रिंस और युविका की तस्वीरें सामने आई हैं।

Yuvika Chaudhary Prince Narula Photos: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) अपने रिश्ते की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों के बीच अनबन की कई बार खबरें आई हैं। दावा तो ये भी किया जाने लगा था कि प्रिंस और युविका तलाक लेने वाले हैं, लेकिन कपल ने एक वीडियो के जरिए साफ कर दिया था कि उन दोनों के बीच अब सब ठीक है। वहीं, अब युविका चौधरी के जन्मदिन को प्रिंस नरूला ने काफी खास बना दिया। प्रिंस ने एक खास नोट के साथ अपनी क्यूट वाइफ को जन्मदिन की बधाई दी और उन पर खूब सारा प्यार लुटाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 2 साल का लीप, कबीर पर भड़केगी मायरा; मिस्टर दमानी को थप्पड़ मारेगा अरमान

prince narula-Yuvika Chaudhary

prince narula-Yuvika Chaudhary (photo credit- instagram)

    प्रिंस नरूला ने खास मनाया युविका चौधरी का जन्मदिन

    प्रिंस नरूला ने अपनी पत्नी युविका चौधरी के जन्मदिन को खास बनाने में एक भी मौका नहीं छोड़ा। कपल इस खास दिन पर डिनर डेट पर गया। इस मौके की फोटोज सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने शेयर की हैं। प्रिंस और युविका इन फोटोज में काफी क्यूट लग रहे हैं। युविका ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही हैं और प्रिंस भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन फोटोज में प्रिंस और युविका सेल्फी ले रहे हैं। एक फोटो में दोनों ने सिर्फ अपना हाथ दिखाया है। वहीं, आगे की एक तस्वीर में प्रिंस युविका को गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ है कि दोनों ने ऐसी जगह पर डिनर किया है, जहां मास्क लगाना जरूरी था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: स्टेज पर अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से पलटेगा गेम

      प्रिंस नरूला ने लुटाया युविका चौधरी पर प्यार

      इन फोटोज के साथ प्रिंस नरूला ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। प्रिंस ने लिखा, 'हैप्पी वाला बर्थडे बेबी। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं साला बस क्या लिखना है वो नहीं पता होता लेकिन थैंक्यू 10 साल साथ देने के लिए या जब तक है काउंट करते रहेंगे। ऐसे वह आगे जाते रहेंगे। किकी के हॉटी मम्मी। आप सबसे अच्छी मां हैं, ओम शांति तुम मेरे क्रश हो या अब बीवी हाहाहाहा और अब जो आप कर रहे हो मैं हमेशा बोलता हूं तुम पर बहुत गर्व है। तुम हर जगह कमाल करोगे। बेबी बस ये याद रखना आप जो भी करना चाहते हो मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं मेरी प्यारी।' युविका ने भी इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है, 'थैंक्यू किकी के पापा।'

      End of Feed