Pratyusha Banerjee सुसाइड केस में 10 साल बाद बरी हुए Rahul Raj, बोले- 'मेरी आंखों में आंसू थे' (Exclusive)

Rahul Raj On Pratyusha Banerjee Suicide Case: एक्ट्रेस प्रत्युक्षा बनर्जी सुसाइड केस में बॉम्बे हाईकोर्ट पर फैसला आया है। कोर्ट ने प्रत्युक्षा के मामले में राहुल राज को बरी कर दिया, जिस पर अब राहुल राज ने प्रतिक्रिया दी है।

Rahul Raj On Pratyusha Banerjee Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस प्रत्युक्षा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) सुसाइड केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस केस में प्रत्युक्षा के बॉयफ्रेंड राहुल राज (Rahul Raj) पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था लेकिन अब 10 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल राज को बरी कर दिया है। एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज को कोर्ट के इस फैसले ने उन्हें ट्रायल शुरू होने से पहले ही बड़ी राहत दे दी है। वहीं, अब राहुल ने टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए कोर्ट से मिली राहत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर उन्होंने प्रत्युक्षा को याद किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: खाने के चक्कर में Mary Kom से भिड़ीं Mahhi, Qazi Touqeer ने छुए कनिका मान के पैर

Rahul Raj-Pratyusha Banerjee

Rahul Raj-Pratyusha Banerjee

    राहुल राज ने प्रत्युक्षा को किया याद

    राहुल राज ने टेली टॉक इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला उनके और उनके परिवार के लिए सिर्फ कानूनी जीत नहीं था; बल्कि ऐसा लगा जैसे उनके सीने से कोई भारी बोझ हट गया हो। राहुल ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'जब फैसला सुनाया जा रहा था, तब मैं कोर्ट में मौजूद था। मेरा दिल इतनी जोर से धड़क रहा था कि मेरे बगल में बैठा व्यक्ति भी उसे महसूस कर सकता था। उस समय, मैंने अपनी आंखें बंद कर रखी थीं और भगवान को याद कर रहा था। कुछ पल के लिए मैं चुप रहा और मेरी आंखों में आंसू थे। मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यही आया कि काश प्रत्युषा यह सुनने के लिए यहां होती। दूसरा ख्याल मेरे माता-पिता के बारे में आया, उस दाग के बारे में जो पिछले 10 सालों से मुझ पर और मेरे परिवार पर लगा था, और उस मीडिया ट्रायल के बारे में जिसे हमने झेला। कम से कम कोर्ट ने यह साबित कर दिया कि मैं बेगुनाह था। सच सामने आने में 10 साल लग गए, लेकिन कम से कम मुझे इंसाफ तो मिला।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' विवाद पर काजी तौकीर की टीम ने रखा पक्ष, Kanika Mann को लगाई फटकार

    राहुल ने आखिरी फोन कॉल के बारे में बताया

    इस मामले की सुनवाई को दौरान कोर्ट ने राहुल और प्रत्युक्षा की आखिरी फोन कॉल को एक अहम सबूत के दौर पर देखा था। इस कॉल के बारे में बात करते हुए राहुल ने बताया कि जब मैंने प्रत्युक्षा से आखिरी बार बातचीत की थी, तब वह बहुत ज्यादा परेशान थीं। मैं उसे समझाने की लगातार कौशिश कर रहा था कि मैं 10-15 मिनट में पहुंच रहा हूं। कोई गलत कदम मत उठाना। मेरी आवाज में उसके लिए सिर्फ डर और प्यार था। राहुल ने बताया कि उन दोनों के बीच सिर्फ फ्यूचर और काम को लेकर बातचीत होती थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक था और जब वह फ्लैट में पहुंचे, तो फ्लैट अंदर से बंद था। उन्हें ताला खुलवाने के लिए किसी को बुलवाना पड़ा था। एक्टर ने के मुताबिक, उन्होंने प्रत्युक्षा को बचाने की पूरी कोशिश की थी

    End of Feed