Pranit More Got Emotional On Stage: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 19' फेम प्रणित मोरे ने अपनी कॉमेडी और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रणित मोरे ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन कुछ वक्त पहले प्रणित मोरे अपने शो को लेकर विवादों में घिर गए थे। दरअसल, प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में एक शख्स ने महिलाओं पर भद्दा जोक मारा था, जिसके बाद उस शख्स के साथ-साथ प्रणित मोरे पर भी कानूनी गाज गिरी। इतना ही नहीं, प्रणित मोरे को भी लोगों ने लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हालांकि इस भद्दे जोक के लिए प्रणित मोरे ने सरेआम माफी मांगी थी। वहीं इस '370 की बिरयानी' से जुड़े विवाद के बाद प्रणित मोरे ने हाल ही में पहली लाइव परफॉर्मेंस दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pranit More Exclusive: मालती के लिए प्रणीत मोरे के दिल में बजती हैं घंटियां!! कॉमेडियन ने खोला राज
Pranit More लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुए भावुक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
प्रणित मोरे (Pranit More) विवादों के बाद पहली बार दे रहे लाइव परफॉर्मेंस में स्टेज पर ही भावुक हो गए। प्रणित मोरे का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रणित मोरे कहते दिखे, "जब मैं स्टेज पर आया, तुम लोगों ने भी अभी चियर किया तो मुझे लग रहा था कि क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग इतने सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं, उसके बाद भी तो तुम लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। इतनी सारी चीजें हो गईं। देखो स्टैंडअप मैंने चालू ही इसीलिए किया था। इसलिए नहीं किया था कि इससे सिर्फ पैसे मिलेंगे या फिर मैं फेमस हो जाऊंगा। मैंने बस इसलिए किया था क्योंकि मैं जो जॉब करता था, उसके बाद जो मैंने स्टैंडअप करना चालू किया, मुझे लगा था कि इससे मुझे खुशी मिली। और हमेशा से प्वॉइंट ये था कि बाकी लोगों को भी खुशी मिले। लेकिन ये जब नहीं होता तो थोड़ा बुरा तो लगता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive:'वो बहुत परेशान थीं'- शगुन के समर्थन में उतरीं Farrhana Bhatt, गौरव संग विवाद पर कही बड़ी बात
प्रणित मोरे (Pranit More) ने स्टेज पर अपनी मम्मी की बात को याद करते हुए कहा, "आज मेरी मम्मी ने एक ही चीज बोली कि ठीक है तूने गलती की है, तूने माफी मांगी, तेरे बर्ताव से दिख गया है। लेकिन मैंने बोला, 'और अगर उनको पसंद नहीं आया तो?' मम्मी ने बोला कि गलती तो सभी करते हैं ना, तू पूछ लेना कि तुम से अगर ऐसा कोई है, जिसने कभी गलती नहीं की है। तो फिर मैं ये नहीं करूंगा भाई। तो आप लोगों का बहुत शुक्रिया, फिर से एक मौका देने के लिए। बहुत शो किये मैंने, लेकिन ये शो हमेशा याद रहेगा और तुम लोग मुझे हमेशा याद रहोगे। तुम लोगों का तहे दिल से शुक्रिया।"
