Pawandeep Rajan ने ठीक होते ही अस्पताल में छेड़ा सुर, खूबसूरत आवाज में गाया 'जो भेजी थी दुआ...'

Pawandeep Rajan Sings Jo Bheji Thi Dua In Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' से सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन का हाल ही में अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खूबसूरत आवाज में 'जो भेजी थी दुआ' गाना गाते नजर आए।

Pawandeep Rajan Sings Jo Bheji Thi Dua In Hospital: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले पवनदीप राजन का बीते 5 मई को भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। पवनदीप राजन का मोरादाबाद के पास एक्सीडेंट हुआ था, उनकी कार जाकर कैंटर ट्रक में टकरा गई थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें एक्सीडेंट स्पॉट से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पवनदीप राजन की अभी तक करीब 4 सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। आईसीयू से पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं हाल ही में पवनदीप राजन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी खूबसूरत आवाज में गाना गाते नजर आए।

पवनदीप राजन ने अस्पताल में रहकर छेड़ा सुर

End of Feed