Pawandeep Rajan के सिर से टला खतरा, हालत में सुधार होते ही ICU से शिफ्ट किये गए सिंगर

Pawandeep Rajan Shifted From ICU First Photo Gets Viral: 'इंडियन आइडल' से सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन का कुछ दिनों पहले दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनकी 6 घंटे की सर्जरी हुई। एक्सीडेंट के कारण पवनदीप राजन आईसीयू में एडमिट थे, लेकिन अब पहले से उनकी हालत में काफी सुधार आ चुका है।

Pawandeep Rajan Shifted From ICU First Photo Gets Viral: सिंगिंग की दुनिया के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज करने वाले पवनदीप राजन का बीते कुछ दिनों पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। पवनदीप राजन का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के कारण पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 6 घंटे तक उनकी सर्जरी हुई। पवनदीप राजन संग हुए हादसे ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। वे लगातार पवनदीप राजन की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि राहत की बात यह है कि पहले से पवनदीप राजन की स्थिति काफी स्थिर हो चुकी है। वहीं अब उन्हें आईसीयू वार्ड से प्राइवेट रूम में भी शिफ्ट कर दिया गया है।

End of Feed