Pawandeep Rajan को फिर ICU में किया गया भर्ती, 8 घंटे चले ऑपरेशन में हुई तीन सर्जरी

Pawandeep Rajan Undergoes Three More Surgery: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' से सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी बीते दिन तीन और सर्जरी हुई। पवनदीप की टीम ने मामले पर बयान भी जारी किया है।

Pawandeep Rajan Undergoes Three More Surgery: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज कर नाम कमाने वाले पवनदीप राजन का बीते 5 मई को दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया था। मोरादाबाद के पास पवनदीप राजन का कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी करीब 6 घंटे की सर्जरी चली। बीते दिन पवनदीप राजन को आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया था, जिससे जुड़ी तस्वीर भी उनके दोस्त ने शेयर की थी। लेकिन अब पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 'इंडियन आइडल 12' विजेता को फिर से आईसीयू में ले जाया गया। यहां तक कि उनकी तीन और सर्जरी भी हुई।

पवनदीप राजन की हुई 8 घंटे की सर्जरी

End of Feed