Pati Patni Aur Panga Latest Promo Video: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'पति-पत्नी और पंगा' की एंट्री होने वाली है। इस शो में टीवी की नामी और चर्चित जोड़ियां अपने प्यार की अग्नि परीक्षा देती नजर आएंगी। हिना खान-रॉकी जायसवाल से लेकर रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी जैसे कई सितारे अपनी किस्मत शो में आजमाते नजर आएंगे। 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करते दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाली बेंद्रे ने अभिनव शुक्ला से सवाल किया। लेकिन बदले में रुबीना दिलैक ने जवाब देते हुए अपने पति की पोल खोल दी। रुबीना दिलैक का तेवर देखकर मुनव्वर फारूकी भी खुद को रोक नहीं पाए।
फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला पर लगा 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा नाम
'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के प्रोमो वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो में दिखाया गया कि सोनाली बेंद्रे अभिनव शुक्ला से पूछते हैं कि आपके पास कितने ऑप्शन थे, शादी से पहले। इसपर अभिनव तो जवाब नहीं देते, लेकिन बदले में रुबीना दिलैक उनकी पोल खोल देती हैं। वह कहती हैं कि इनके जितने भी दोस्त थे, वह सारी महिलाएं थीं। अभिनव शुक्ला ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं प्राकृतिक रूप से ही अच्छा हूं, शांत हूं और बेहतर हूं। अभिनव शुक्ला के साथ-साथ रुबीना दिलैक भी उनकी बातें दोहराने लगीं।
लेकिन 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) में पंगा यहीं खत्म नहीं हुआ। मुनव्वर फारूकी ने रुबीना दिलैक से कहा कि अरे बोलने तो दो उन्हें। वहीं रुबीना ने जवाब दिया, "अगर बोलने नहीं देना है तो मुझे कहीं बैठा दो।" वहीं मुनव्वर ने रुबीना दिलैक से कहा, "चुप रहने का उल्टा बैठना नहीं होता है। खड़े रहकर इंसान चुप रह सकता है।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'पति पत्नी और पंगा' में कौन सी जोड़ी पंगा झेलते हुए आगे बढ़ती है।
