Abhinav Shukla Demand From Rubina Dilaik In Pati Patni Aur Panga: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में गिने जाते हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों इन दिनों कलर्स के चर्चित शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जहां वे अक्सर अपने प्यार की अग्निपरीक्षा देते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ा 'पति-पत्नी और पंगा' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने रुबीना दिलैक से डिमांड की कि वो उन्हें सबके सामने 500 बार 'आई एम सॉरी' कहें।
फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी को रोस्ट करने का लाइसेंस रखती है TV की ये हसीना, सरेआम देती है फुल टक्कर
'पति पत्नी और पंगा' के इस प्रोमो वीडियो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सारे कंटेस्टेंट्स से कहा कि जो चाहते हो आज, वो आपकी पत्नियां करेंगी। इसपर गुरमीत चौधरी और बाकी स्टार्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने स्टेज पर अपनी डिमांड बताते हुए कहा, "मैं चाहता हूं कि रुबीना मुझे आज 500 बार 'आई एम सॉरी' कहें।" अभिनव शुक्ला की मांग पूरी करने के लिए रुबीना उनके आगे-पीछे घूमते हुए सॉरी का जाप करना शुरू कर देती हैं। रुबीना दिलैक टास्क के बीच अभिनव शुक्ला को मनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन एक्टर अपने स्वैग में जरा भी कमी नहीं आने देते।
वहीं दूसरी ओर स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद की डिमांड सुनकर हर किसी के पैरों-तले जमीन खिसक जाती है। वो कहते हैं, "मैं चाहता हूं कि स्वरा जी अपना ट्विटर एकाउंट डिलीट कर दें।" फहद अहमद की बात सुनकर शो में मौजूद बाकी लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं स्वरा भास्कर ने भी जवाब दिया कि जब आखिरी बार उनका ट्विटर एकाउंट डिलीट किया था तो
