Parth Samthaan On Mental Health: टीवी के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। पार्थ समथान इन दिनों सीरियल 'सहर होने को है' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने माहिद बनकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शो में भाविका शर्मा संग उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में पार्थ समथान की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते नजर आए। पार्थ समथान (Parth Samthaan) ने बताया कि बीते तीन से चार दिन उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब रहे हैं। पार्थ समथान की पोस्ट ने फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sehar Hone Ko Hai: विवादों के कारण लगेगा शो पर ताला? सच उगलते हुए बोले Parth Samthaan- जिसकी नीयत साफ है...
पार्थ समथान का सहारा बने फैंस
पार्थ समथान (Parth Samthaan) की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "थोड़ा ठहरो। आप अपने आप में ऐसे ही विश्वास रखो, जैसे हम रखते हैं। यूं ही चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और ऐसे ही इंसान बने रहो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं पार्थ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पार्थ अपने आपके साथ जेंटल रहो। किसी थेरेपिस्ट से मिलो और उससे बात करो जिसपर आप भरोसा करते हो। आपको देखभाल और सपोर्ट की जरूरत है।"बता दें कि इससे पहले भी पार्थ समथान अपने स्वास्थ्य के लिए लाइमलाइट में रह चुके हैं। पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह रोते दिखाई दिये। उनकी उस तस्वीर ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया था।
