एंटी-एजिंग दवाइयों ने नहीं ली शेफाली जरीवाला की जान, पति पराग त्यागी ने निकाली झूठी कहानियों की हवा...

Parag on Shefali's death: एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वो एंटी-एजिंग टैबलेट्स पर नहीं थीं। पराग त्यागी ने कहा है कि लोग उनकी पत्नी की मौत से जुड़ी जो कहानियां बना रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है और सभी को ऐसी बातें बनानी बंद कर देनी चाहिए।

Parag on Shefali's death: बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला ने साल 2025 के जून महीने में अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला हमेशा फिट लगती थीं, जिस कारण उनके फैंस को मौत की खबर पर भरोसा न हुआ। शेफाली जरीवाला की मौत की खबर सामने आते ही इंटरनेट पर कई तरह की थ्योरीज भी वायरल होने लगीं, जिनमें उनकी मौत की वजहों को डिस्कस किया जाने लगा। किसी ने कहा कि शेफाली जरीवाला एंटी-एजिंग दवाइयां खाती थीं, जिस कारण वो इस उम्र में भी जवान लगती थीं तो किसी ने कहा कि शेफाली ने व्रत में हैवी डोज की दवाइयां खाई थीं, जिन्हें उनका शरीर सह न सका। शेफाली की मौत को काफी वक्त हो चुका है और उनके फैंस को अब तक समझ नहीं आ रहा है कि शेफाली जरीवाला की मृत्यु अचानक से कैसे हो गई? शेफाली जरीवाला के पति और एक्टर पराग त्यागी ने अपनी पत्नी की मौत से जुड़ी थ्योरीज पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि लोग जो बातें बना रहे हैं, उनमें कतई सच्चाई नहीं है।

Shefali

Image Source: Shefali

पराग त्यागी ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसमें एक पॉडकास्ट के दौरान एक्टर ने शेफाली जरीवाला की मौत पर चुप्पी तोड़ी है। पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर किए जा रहे सभी दावों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि सभी को अधूरी जानकारी है। पराग त्यागी ने कहा, "शेफाली जरीवाला रोज मल्टीवाइटामिन नहीं लेती थी। वो रोज दवाइयां लेना भूल जाती थी, जिस कारण वो महीने में सिर्फ एक बार आईवी ड्रिप चढ़वाती थीं। शेफाली की आईवी ड्रिप में मल्टीवाइटामिन, विटामिन सी, कोलेजन और ग्लूटाथियोन जैसे अच्छे ऑक्सूडेंट्स शामिल थे।"

End of Feed