Parag Tyagi Post Video: टीवी एक्टर पराग त्यागी इन दिनों सुर्खियों में रहते हैं जब से उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। सिर्फ यही नहीं आए दिन सोशल मीडिया पर पराग शेफाली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना कभी नहीं भूलते। 27 जून को शेफाली की हार्ट अटैक के चलते देहांत हो गया। शेफाली की मौत से सभी को काफी बड़ा झटका लगा था। अब धीरे धीरे पराग त्यागी की जिंदगी भी पटरी पर आती हुई नजर आ रही है। हाल ही में एक्टर ने शेफाली और उनकी मां सुनीता जरीवाला से जुड़ा वीडियो शेयर किया।
Image Source: Parag Tyagi Instagram
कल दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मां सुनीता का जन्मदिन था। इस मौके पर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने अपनी सासु मां के लिए वीडियो पोस्ट किया जिसमें शेफाली जरीवाला की मां संग तस्वीरें और बिताए खुशी के पल देखने को मिले। शेफाली अपनी मां की लाड़ली बेटी थी। हमेशा शेफाली लाठी बन अपने मां बाप के लिए खड़ी रहीं। पोस्ट को कैप्शन देते हुए पराग ने लिखा 'परी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माँ, तुम्हें बहुत प्यार करती हूं मां, हमेशा तुम्हारे साथ - परी।' पराग ने अपने और शेफाली की तरफ से सुनीता जरीवाला को जन्मदिन की बधाई दी।
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की प्रेम कहानी ऐसे मोड़ पर आकर खत्म होगी ये किसी ने नहीं सोचा था। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला ने पहचान सॉन्ग 'कांटा लगा' से बनाई थी। शेफाली अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर थीं। 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हुआ तो लोगों के आँसू बहने लगे थे।
