'उन्होंने हिंदुओं की पहचान की और हत्या कर दी...'- पहलगाम आतंकी हमले पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, हिना खान ने कही ये बात

TV Stars Reaction On Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हमले में मरने वालों की संख्या करीब 26 बताई जा रही है। इस मामले को लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर हिना खान जैसे कई टीवी स्टार्स ने रिएक्शन दिया है।

TV Stars Reaction On Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पहलगाम में बीते दिन आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। हमले में मरने वालों की संख्या करीब 27 बताई जा रही है, वहीं 12 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमले में दो विदेशी पर्यटकों की भी मौत हुई है। पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले को लेकर टीवी स्टार्स ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की कड़ी निंदा की है। देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर एल्विश यादव और हिना खान की पोस्ट इस सिलसिले में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

End of Feed