लाइमलाइट को ठुकरा कर झोपड़ी में रहती हैं नुपुर अलंकार, जानें अब क्या कर रही हैं पूर्व टीवी एक्ट्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:10 PM IST

Nupur Alankar Video: कुछ दिन पहले तक टीवी पर नजर आने वाली एक्ट्रेस नुपुर अलंकार अब भगवान की भक्ति करते हुए नजर आ रही हैं। नुपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कृष्ण मंदिर में भक्ति में लीन होकर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शोबिज‌ से नुपुर अलंकार ने ले लिया है संन्यास।
  • भगवान की भक्ति में लीन नजर आती हैं नुपुर।
  • वायरल हुआ कृष्ण मंदिर से नुपुर का वीडियो।

Nupur Alankar Video: स्टार बनने का और शोबिज में नाम और शोहरत कमाने का सपना लेकर हर रोज हजारों लोग मुंबई आते हैं और ऑडिशन देते हैं। कहते हैं हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख पाना बहुत मुश्किल है और उससे भी ज्यादा मुश्किल है यहां टिक पाना। बहुत कम लोगों को फिल्म या टीवी में काम करने का मौका मिलता है। ऐसे में जिन लोगों को नाम और शोहरत मिल जाता है वह इस इंडस्ट्री में टिके रहने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन हमारे सामने ऐसे कई जीते-जागते‌ उदाहरण हैं जिन्होंने धन-दौलत होने के बाद भी शोबिज की दुनिया को ठुकरा दिया है। इन्हीं में से एक हैं पूर्व टीवी अदाकारा नुपुर अलंकार। जी हां, कुछ दिनों पहले नुपुर ने यह ऐलान कर दिया था कि अब वह टीवी की दुनिया को अलविदा कह रही हैं। शोबिज की दुनिया से बाहर कदम रखने के बाद पूर्व अदाकारा को भगवान की भक्ति में लीन नजर आते हुए कई बार देखा गया है।

End of Feed